Type Here to Get Search Results !

एनएचएम के 84 संविदा पदों की भर्ती प्रक्रिया निरस्त, जिला चयन समिति का निर्णय

 एनएचएम के 84 संविदा पदों की भर्ती प्रक्रिया निरस्त, जिला चयन समिति का निर्णय


मुंगेली

जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अंतर्गत विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के तहत निकाली गई संविदा भर्ती प्रक्रिया को अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दिया गया है। यह निर्णय जिला स्तरीय चयन समिति के अनुमोदन के पश्चात लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत 21 विभिन्न पदों पर कुल 84 रिक्त संविदा पदों की पूर्ति हेतु दिनांक 05 फरवरी 2026 को विज्ञापन जारी किया गया था। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 23 फरवरी 2026 निर्धारित की गई थी।

भर्ती प्रक्रिया के दौरान 20 फरवरी 2026 को एक शुद्धिपत्र जारी कर Community Health Officer, Junior Secretarial Assistant एवं Secretarial Assistant पदों की संख्या में वृद्धि की गई थी। इसके बावजूद जिला स्तरीय चयन समिति ने संपूर्ण संविदा भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करने का निर्णय लिया है।


इस न्यूज़ के प्रयोजक हैं ANSHIKA UDYOG



Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad