भाजपा नगर मंडल का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान सम्पन्न हुआ
मुंगेली
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल मुंगेली का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के उद्घाटन सत्र के मुख्यअतिथि मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले रहे उनके द्वारा भारतमाता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर प्रशिक्षण महाभियान का शुभारम्भ किया गया यह आयोजन 28 एवं 29 मार्च को किया गया। इस अवसर पर भाजपा परिवार एवं विकास तथा हमारे पितृपुरुष विषय पर प्रदर्शनी भी रखा गया था. उद्घाटन सत्र में अतिथि के रूप में दीनानाथ केशरवानी जिला अध्यक्ष,गिरीश शुक्ला स्थायी आमंत्रित सदस्य, शैलेष पाठक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, गुरमीत सलूजा, कैलाश ठाकुर जिला महामंत्रीद्वय, जय प्रकाश मिश्रा उपाध्यक्ष नगर पालिका मुंगेली रहे.
विधायक मोहले ने समय - समय पर पार्टी के प्रशिक्षण के महत्त्व को बताया तथा प्रशिक्षण की बातों को अपने व्यक्तिगत व सार्वजनिक जीवन में अपनाकर आचरण में लाने का आग्रह किया.
पार्टी के प्रशिक्षित वक्ताओं द्वारा अलग अलग विषय पर मार्गदर्शन दिया, इस अभियान में संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रथम सत्र के विषय वैचारिक अधिष्ठान एवं संगठन की भूमिका पर लखन लाल साहू पूर्व सांसद ने अपना विचार रखा व अध्यक्ष के रूप में गिरीश शुक्ला ने सत्र में उपस्थिति रहे.दूसरे सत्र में जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने कार्यविस्तार की हमारी दृष्टि विषय पर संबोधित किया अध्यक्ष के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेष पाठक उपस्थित रहे. प्रथम दिवस के समापन पर संगीतमय सुंदरकांड का पाठ अमन सोनी, ललित शर्मा एवं उनके ग्रुप द्वारा पाठ किया गया.दूसरे दिन के प्रथम सत्र के पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुना गया उसके बाद तृतीय सत्र प्रारंभ हुआ जिसमें सोशल मीडिया एआई एवं नमो विषय पर मुख्यवक्ता सुनील पाठक जिला उपाध्यक्ष ने प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित किया तथा अध्यक्ष के रूप में राणा प्रताप सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ उपस्थिति रहे.
चतुर्थ सत्र में इतिहास एवं विकास विषय पर शैलेष पाठक प्रदेश कार्य समिति सदस्य ने उद्बोधन दिया व सत्र की अध्यक्षता पूर्व जिला महामंत्री मोहन भोजवानी ने किया पंचम सत्र के वक्त के रूप में गुरमीत सलूजा जिला संयोजक प्रशिक्षण वर्ग व जिला महामंत्री ने बूथ प्रबंधन,आगामी कार्यक्रम वह बूथ स्तरीय स्थानिय कार्यक्रम पर उद्बोधन दिया एवं इस सत्र के अध्यक्षता डॉ संजय वर्मा ने किया, छठवा सत्र के विषय अपनी सरकार की उपलब्धियां एवं क्रियान्वयन पर लोरमी जनपद पंचायत अध्यक्ष वर्षा सिंह ठाकुर ने वर्ग को संबोधित किया इस सत्र के अध्यक्ष के रूप में पूर्व जिला कोषाध्यक्ष प्रेम आर्य रहे तथा अंतिम सत्र के विषय कार्य पद्धति पर प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंत्री विनय साहू द्वारा संबोधित किया गया तथा इस सत्र के अध्यक्ष के रूप में जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा उपस्थित रहे इस प्रशिक्षण वर्ग के बाद ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें उत्तीर्ण एवं सहभागी प्रशिक्षार्थियों को ऑनलाइन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया, धन्यवाद ज्ञापन नगर मंडल अध्यक्ष सौरभ बाजपेई द्वारा दिया गया इस प्रशिक्षण अभियान के नगर मंडल के प्रभारी रामशरण यादव जिला मीडिया प्रभारी रहे
समापन के अवसर पर धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष सौरभ बाजपेई द्वारा दिया गया,प्रशिक्षण अभियान में नगर मंडल की अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिनमें महामंत्री महावीर सिंह मनु लाल श्रीवास्तव,अनूप जैन, विजय यादव विजय बंजारा, शंकर देवांगन, पवन मिश्रा, महेन्द्र पारख, राकेश साहू, यश गुप्ता आदि अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी रामशरण यादव द्वारा दिया गया
इस न्यूज़ के प्रयोजक हैं anshika udhyog









Post a Comment
0 Comments