अनुशासनहिनता एवं गंभीर आर्थिक अनियमितताओं के आरोपों पर रेम्बो मेमोरियल इंग्लिश स्कूल, मुंगेली की शिक्षिका निलंबित
मुंगेली
09/05/2026
छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ एजुकेशन (CDBE), चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया, रायपुर द्वारा रेम्बो मेमोरियल इंग्लिश स्कूल, मुंगेली में पदस्थ नर्सरी शिक्षिका संगीता लाल के विरुद्ध गंभीर सेवा कदाचार, अनुशासनहीनता एवं संभावित आर्थिक अनियमितताओं के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए दिनांक 30/04/2026 को उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
यह कार्यवाही छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ एजुकेशन की जनरल बॉडी बैठक दिनांक 25/04/2026 में पारित प्रस्ताव के आधार पर की गई है। निलंबन अवधि में संगीता लाल का मुख्यालय रायपुर स्थित सेंट पॉल्स स्कूल निर्धारित किया गया है तथा उन्हें जांच समिति के समक्ष आवश्यकतानुसार उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रबंधन समिति के संज्ञान में यह भी आया कि स्वास्थ्य कारणों से अवकाश पर गईं विद्यालय की वैधानिक प्राचार्या सोफिया जे. हैरिसन की अनुपस्थिति के दौरान संगीता लाल एवं उनके पति संदीप लाल द्वारा कुछ अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर विद्यालय प्रशासन में अनधिकृत हस्तक्षेप किया गया
आरोप है कि प्राचार्य कक्ष का ताला तोड़कर स्वयं को प्राचार्य के रूप में प्रस्तुत करने एवं विद्यालय संचालन पर अनधिकृत नियंत्रण स्थापित करने का प्रयास किया गया।
प्राथमिक जांच में निम्न गंभीर आरोप सामने आए हैं
विद्यालय शुल्क को अधिकृत स्कूल खाते में जमा न कर व्यक्तिगत खातों अथवा अन्य अनधिकृत खातों में प्राप्त करना,कर्मचारियों के भविष्य निधि (PF) संबंधी अनियमितताएँ,शिक्षकों एवं कर्मचारियों को अनधिकृत रूप से नकद भुगतान,प्रबंधन की अनुमति के बिना वेतन वृद्धि,विद्यालय प्रशासन एवं परिवहन व्यवस्था में अनधिकृत हस्तक्षेप,तथा विद्यालय वित्तीय अभिलेखों में संभावित गंभीर गड़बड़ियों की आशंका जताई जा रही है
प्रबंधन समिति ने इन मामलों को अत्यंत गंभीर मानते हुए विस्तृत वित्तीय एवं प्रशासनिक जांच प्रारंभ कर दी है। उपलब्ध अभिलेखों एवं जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक वैधानिक एवं आपराधिक कार्यवाही भी की जा सकती है।छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ एजुकेशन स्पष्ट करता है कि वर्तमान में रेम्बो मेमोरियल इंग्लिश स्कूल, मुंगेली की वैधानिक प्राचार्या सोफिया जे. हैरिसन हैं तथा विद्यालय का अधिकृत प्रबंधन बोर्ड द्वारा नियुक्त पदाधिकारियों एवं प्रबंधन समिति के अधीन संचालित हो रहा है।
पालकों हेतु महत्वपूर्ण सूचनासभी अभिभावकों से अनुरोध है कि वे विद्यालय शुल्क केवल विद्यालय द्वारा अधिकृत माध्यमों एवं वैधानिक प्रबंधन के निर्देशानुसार ही जमा करें। किसी भी अनधिकृत व्यक्ति अथवा व्यक्तिगत खाते में शुल्क जमा करने से भविष्य में विवाद उत्पन्न हो सकता है, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की स्वयं की होगी।
विद्यालय प्रबंधन समिति का कहना है कि विद्यार्थियों के हित, पारदर्शिता एवं शैक्षणिक वातावरण की सुरक्षा हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा किसी भी प्रकार की आर्थिक अनियमितता, अनुशासनहीनता अथवा संस्था विरोधी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



Post a Comment
0 Comments