Type Here to Get Search Results !

मुंगेली जिला चिकित्सालय लगातार अपनी सफलताओं की दिशा मे दो वर्षीय बच्ची का हुआ सफल ऑपरेशन

मुंगेली जिला चिकित्सालय लगातार अपनी सफलताओं की दिशा मे दो वर्षीय बच्ची का हुआ सफल ऑपरेशन


POWER NEWS 24 BHARAT 


जन्मजात विकृति से मिली राहत


मुंगेली: 21 मई 2026

 जिला अस्पताल में मरीजों को लगातार बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे स्थानीय मरीजों के समय और निजी अस्पतालों में होने वाले खर्चों से निजात मिल रही है। इसी कड़ी में जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो वर्षीय बच्ची के जन्मजात दोनों हाथों की विकृति (इंग्वाइनल हर्निया) का सफल ऑपरेशन कर उसे नई जिंदगी दी है। इस सफल उपचार से बच्ची और उसके परिजनों में खुशी का माहौल है।

    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा ने बताया कि मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम शीतलकुंडा निवासी सुनील जोशी की दो वर्षीय पुत्री भव्य जोशी जन्म से ही दोनों तरफ इंग्वाइनल हर्निया की समस्या से पीड़ित थी। इस कारण बच्ची को पिछले एक वर्ष से लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जिला चिकित्सालय मुंगेली में 13 मई 2026 को शल्य क्रिया विशेषज्ञ डॉ. आनंद सिंह मांझी एवं निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. राजेश कुमार बेलदार सहित उनकी टीम द्वारा बच्ची का सफल ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद बच्ची पूरी तरह स्वस्थ बताई जा रही है। सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. एम.के. राय ने चिकित्सकीय टीम के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी 

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad