Type Here to Get Search Results !

बिलासपुर में नशे के कारोबार पर सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.2 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

बिलासपुर में नशे के कारोबार पर सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.2 किलो गांजा के साथ युवती गिरफ्तार.... 


POWER NEWS 24 BHARAT 🔴 🟡 🟢 🔵 🟣 🟤 

बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवती को गांजा बेचते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1.200 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत लगभग 9 हजार रुपये बताई जा रही है, साथ ही बिक्री की 300 रुपये नगद रकम भी जब्त की है। मामले में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना सकरी में अपराध क्रमांक 451/2026 धारा 20(B) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान करूणा वर्मा पिता स्व. शंकर वर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी शांति नगर सकरी, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में बीट सिस्टम को प्रभावी रूप से लागू किया गया है। इस व्यवस्था के तहत पुलिस लगातार अंदरूनी इलाकों और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी कर रही है, जिससे अवैध गतिविधियों की सूचनाएं तेजी से पुलिस तक पहुंच रही हैं। इसी क्रम में सकरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बजरंग पारा सकरी क्षेत्र में एक युवक अवैध रूप से गांजा बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी करूणा वर्मा को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से गांजा और नगदी बरामद की गई। सकरी पुलिस द्वारा लगातार नशे और अवैध शराब के कारोबारियों पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि बीट सिस्टम लागू होने के बाद क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण देखने को मिल रहा है और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। 

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad