Type Here to Get Search Results !

सकरी पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी, अवैध शराब बिक्री और परिवहन करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

सकरी पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी, अवैध शराब बिक्री और परिवहन करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार


POWER NEWS 24 BHARAT 🔴 🟡 🟢 🔵 🟣 🟤 

बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। बीट सिस्टम के जरिए मिली सूचनाओं के आधार पर सकरी पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार थाना सकरी में अपराध क्रमांक 434/2026, 439/2026, 441/2026, 442/2026 एवं 447/2026 के तहत धारा 34(2) एवं 59(क) आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में

दिलीप वस्त्रकार निवासी देवरीकला

नीलम कौशिक निवासी बटालियन रोउ सकरी

करण बघेल निवासी सागर सकरी

मनोज निषाद निवासी बुटेना थाना हिर्री

दीपके जांगड़े निवासी भुण्डा देवरी थाना पथरिया जिला मुंगेली शामिल हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में बीट सिस्टम लागू किया गया है, जिसके तहत हर क्षेत्र में बीट आरक्षकों की नियुक्ति कर निगरानी बढ़ाई गई है। इस व्यवस्था के बाद से थाना क्षेत्रों में होने वाली असामाजिक गतिविधियों और अवैध कारोबार की सूचनाएं लगातार पुलिस तक पहुंच रही हैं। इसी क्रम में सकरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध शराब की बिक्री और परिवहन कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध शराब जब्त कर उनके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई की। सकरी पुलिस द्वारा लगातार नशे और अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। 

Post a Comment

0 Comments

POWER NEWS 24 BHARAT™

“आपकी आवाज़, आपकी खबर — हर सच के साथ”


समाचार एवं विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें

📲 WhatsApp: 7739000835
Call: 9953763334 | +91 97526 08004
Email: powernews24.live@gmail.com


🏢 प्रधान कार्यालय:
पुराना बस स्टैंड, बिलासपुर (छ.ग.)
पिन – 495112

📰 🎥 📡 📢