Type Here to Get Search Results !

निजी स्कूल कर रहे हैं मनमानी अब होगी जांच और कार्यवाही जाँच टीम गठित

निजी स्कूल कर रहे हैं मनमानी अब होगी जांच और कार्यवाही  जाँच टीम गठित 


POWER NEWS 24 BHARAT 

मुंगेली 


आपको बता दें मुंगेली जिले  मे छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी निशुल्क पुस्तक प्रदाय योजना से निजी सीजी बोर्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल मे पढ़ने वाले विद्यार्थी को कर रहे है वंचित


 छत्तीसगढ़ शासन से मान्यता प्राप्त निजी इंग्लिश मीडियम स्कूलों की मनमानी से अभिभावक गण हैरान और परेशान है 


निजी अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों मे शासन के नियमानुसार कक्षा पहली से दसवीं तक शासन द्वारा निशुल्क प्रदाय किताबों से विद्यार्थियों को अध्ययन करवाना है


 पर निजी स्कूल प्रबंधन निजी प्रकशकों से साँठ गाँठ कर  अभिभावक गण को विशेष दुकान से निजी प्रकाशकों की एक क्लास की चार से पांच हजार तक महंगी किताबे  स्कूल प्रबंधन द्वारा बताये गये दुकान से खरीदने को बाध्य करने का मामला प्रकाश मे आया है


अप्रेल माह मे मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन विकास शील ने आदेश जारी किया था की प्रदेश के निजी सीजी बोर्ड के इंग्लिश मीडियम स्कूलों मे शासन द्वारा निशुल्क प्रदाय किताबों से ही पढ़ाई कराई जाए

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि टीम गठित हो गई है बहुत जल्द जाँच की जायेगी जाँच के दौरान जो भी

प्रतिवेदन आएगा उसके बाद प्रशासनिक कार्यवाही की जायेगी 


अभिभावक गण को निजी प्रकाशकों की महंगी किताबे खरीदने स्कूल प्रबंधन द्वारा बाध्य न किया जाए


 मुख्य सचिव के आदेश को दर किनार करते हुए लोरमी मे निजी इंग्लिश मीडियम स्कूल मनमानी करते हुए अभिभावक गण को निजी प्रकाशकों की बेहद महंगी किताबें खरीदने को बाध्य कर रहे है

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad