Type Here to Get Search Results !

भारतीय जनता पार्टी जिला मुंगेली जिला की जिला स्तरीय स्तर की बैठक संपन्न

भारतीय जनता पार्टी जिला मुंगेली जिला की जिला स्तरीय  स्तर की बैठक संपन्न 


मुंगेली 

मुख्य अतिथि अभिषेक शुक्ला ने कहा भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताये मार्गदर्शन एवं सिद्धांतो पर चलने वाला दल है 


 भारतीय जनता पार्टी जिला मुंगेली जिला की जिला स्तरीय जनप्रतिनिधि बैठक अटल परिसर जिला भाजपा कार्यालय मुंगेली में सम्पन्न हुई . बैठक के मुख्य अतिथि संभाग सह-प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय  बताए मार्गदर्शन एकात्म मानव वाद के सिंद्धांत पर कार्य करने वाला दल है , हम अन्य राजनैतिक दलों से भिन्न हैं , जनप्रतिनिधि के रूप में हमारी जवाबदेही बनती है कि संगठन सिद्धांत मंशा के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक सेवा का करने का जनआदेश केंद्र से लेकर राज्य तक भारतीय जनता पार्टी को मिला है , इसे धरातल पर उतारने की जवाबदेही स्थानीय जनप्रतिनिधयों की बनती है , तथा उस अनुरूप सेवा की भावना हमारे भाव में प्रकट हों , 

भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों को संगठन व शासन के मध्य एक वैचारिक जुड़ाव के साथ ही परिवार भाव के साथ मिलकर जनकल्याण को सर्वोपरि मानते हुए कार्य करने व जिले में चल रहे विकास कार्यो पर अपने विचार रखे व मुंगेली जिले को विकसित जिला समृद्ध कृषक जिला बनाने में हमारी भूमिकाओं पर अपने विचार रखे ।

बैठक में जनप्रतिनिधियों ने  संभाग सह-प्रभारी अभिषेक शुक्ला के समक्ष खुल कर अपने विचार रखे ।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री कैलास सिंह ठाकुर ने व आभार प्रदर्शन रिंकू सिंह ठाकुर ने किया बैठक में प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय , भाजपा प्रदेश स्थायी आमंत्रित सदस्य गिरीश शुक्ला , भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेष पाठक , जनपद अध्यक्ष मुंगेली रामकमल सिंह परिहार , जनपद अध्यक्ष पथरिया चित्ररेखा जांगड़े , जनपद अध्यक्ष लोरमी , वर्षा सिंह ठाकुर , नगर पालिका उपाध्यक्ष मुंगेली जयप्रकाश मिश्रा , नगर पालिका लोरमी अध्यक्ष सुजीत वर्मा , हुलसी वैष्णव , नरेश पटेल , रुपाली कश्यप , रजनी सोनवानी , अम्बालिका साहू , उमाशंकर साहू , डॉ शिवकमार बंजारा , पवन पांडेय आदि बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे .

Post a Comment

0 Comments

POWER NEWS 24 BHARAT™

“आपकी आवाज़, आपकी खबर — हर सच के साथ”


समाचार एवं विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें

📲 WhatsApp: 7739000835
Call: 9953763334 | +91 97526 08004
Email: powernews24.live@gmail.com


🏢 प्रधान कार्यालय:
पुराना बस स्टैंड, बिलासपुर (छ.ग.)
पिन – 495112

📰 🎥 📡 📢