कैवल्य गुप्ता ने हासिल की बड़ी शैक्षणिक उपलब्धि, भौतिक शास्त्र में मिली PhD की उपाधि
POWER NEWS 24 BHARAT🔴🔴
मुंगेली
पथरिया के स्वामी आत्मानंद विद्यालय में भौतिक शास्त्र के व्याख्याता कैवल्य गुप्ता ने बढ़ाया क्षेत्र का गौरव
कैवल्य गुप्ता ने भौतिक शास्त्र के क्षेत्र में उल्लेखनीय शैक्षणिक उपलब्धि हासिल करते हुए डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय, कोटा (बिलासपुर) से डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (PhD) की उपाधि प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, शिक्षाजगत और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
कैवल्य गुप्ता ने अपना शोध कार्य डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय के भौतिक शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष एवं प्रोफेसर डॉ. रत्नेश तिवारी के मार्गदर्शन में पूर्ण किया। उनका शोध विषय “Spectroscopic Analysis of Rare Earth Activated Oxide Based Phosphors for Display and Dosimetry” रहा।
शोध के दौरान उन्होंने रेयर अर्थ एक्टिवेटेड ऑक्साइड आधारित फॉस्फोर्स के स्पेक्ट्रोस्कोपिक विश्लेषण तथा डिस्प्ले और डोसिमेट्री के क्षेत्र में उनकी उपयोगिता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों का अध्ययन किया।
वर्तमान में कैवल्य गुप्ता स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (SAGES), पथरिया, जिला मुंगेली में भौतिक शास्त्र के व्याख्याता (Lecturer in Physics) के पद पर कार्यरत हैं। शिक्षण कार्य के साथ शोध के क्षेत्र में यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और शैक्षणिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
कैवल्य गुप्ता की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर उनके माता-पिता श्री रामनाथ गुप्ता एवं श्रीमती सरिता गुप्ता, परिजनों, सहयोगियों, इष्टमित्रों एवं गुरुजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में निरंतर सफलता की कामना की है।
यह उपलब्धि न केवल कैवल्य गुप्ता के लिए, बल्कि पथरिया और मुंगेली जिले के लिए भी गौरव का विषय है।




Post a Comment
0 Comments