IAS Transfer Breaking: अमृत विकास तोपनो होंगे मुंगेली कलेक्टर, कुंदन कुमार अब कांकेर जिला संभालेंगे
रायपुर
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने 22 IAS अधिकारियों और एक IFS अधिकारी की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। इस तबादला सूची में कई जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं।
इन जिलों के कलेक्टर बदले
जारी आदेश के अनुसार—
रणबीर शर्मा (IAS) — संचालक, समाज कल्याण से कलेक्टर गरियाबंद बनाया गया है।
कुंदन कुमार (IAS) — कलेक्टर मुंगेली से कलेक्टर कांकेर नियुक्त किए गए हैं।
अमृत विकास तोपनो (IAS) — कलेक्टर सक्ती से कलेक्टर मुंगेली बनाए गए हैं।
जयश्री जैन (IAS) — संयुक्त सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से कलेक्टर सक्ती नियुक्त की गई हैं।
तुलिका प्रजापति (IAS) — कलेक्टर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से कलेक्टर कबीरधाम बनाई गई हैं।
तनुजा सलाम (IAS) — संचालक, खेल एवं युवा कल्याण से कलेक्टर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी नियुक्त की गई हैं।
IFS अधिकारी की सेवाएं वन विभाग को वापस
तबादला आदेश में IFS अधिकारी विवेक आचार्य का भी नाम शामिल है। वे वर्तमान में प्रबंध संचालक, पर्यटन मंडल के पद पर कार्यरत थे। आदेश के अनुसार उनकी सेवाएं तत्काल प्रभाव से उनके पैतृक विभाग वन विभाग को वापस कर दी गई हैं।
शासन के इस प्रशासनिक फेरबदल से प्रदेश के कई जिलों में कलेक्टर स्तर पर बदलाव हुआ है। अधिकारियों की नई पदस्थापना के साथ प्रशासनिक जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है।
POWER NEWS24 BHARAT
हर खबर पर नजर 👁️






Post a Comment
0 Comments