बिलासपुर में दिनदहाड़े बाइक बनी आग का गोला, पेट्रोल पंप के पास मची अफरा-तफरी; वीडियो वायरल
बिलासपुर। शहर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत तिफरा में दिनदहाड़े एक बाइक में आग लगने की घटना सामने आई है। घटना तिफरा स्थित पेट्रोल पंप के पास की बताई जा रही है, जहां अचानक एक बाइक आग की लपटों से घिर गई। देखते ही देखते बाइक धू-धू कर जलने लगी। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि बाइक में अचानक आग लगने से मौके पर लोगों की नजरें टिक गईं। बाइक को आग की लपटों में घिरा देखकर आसपास मौजूद लोगों में हलचल मच गई। वहीं, घटना का वीडियो सामने आने के बाद बाइक में आग लगने के कारणों को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।
फिलहाल बाइक में आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी या फिर किसी ने जानबूझकर बाइक को आग के हवाले किया होगा। हालांकि, इन दोनों ही संभावनाओं की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि बाइक में आग आखिर कैसे लगी? क्या यह तकनीकी खराबी का मामला है या फिर इसके पीछे कोई साजिश है? फिलहाल वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा।

