बिलासपुर: सकरी पुलिस की जुआरियों पर कार्रवाई, ताश के पत्तों से जुआ खेलते 4 आरोपी गिरफ्तार
लाखासार गांव में पुलिस ने मारा छापा, 6,720 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश जब्त
बिलासपुर। जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में सकरी पुलिस ने ग्राम लाखासार में दबिश देकर ताश के पत्तों पर रुपये का दांव लगाकर जुआ खेल रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6,720 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश जब्त की है। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह ने जिले में जुआ-सट्टा के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन परमेश्वर तिलकवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी संजय सिंदे के नेतृत्व में पुलिस टीम जुआ खेलने वालों की पतासाजी कर रही थी।
इसी दौरान 18 नवंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लाखासार में कुछ लोग ताश के पत्तों से रुपये का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर सकरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए जुआ रेड की कार्रवाई की और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
- हिमांशु सुनहरे (19 वर्ष), पिता राजेश सुनहरे।
- रमेश जांगड़े (21 वर्ष), पिता सूरज।
- संदीप रात्रे (27 वर्ष), पिता कार्तिक राम।
- सेवाराम रात्रे (49 वर्ष), पिता प्रेमदास रात्रे।
पुलिस के अनुसार, चारों आरोपी ग्राम अमेरी, थाना सकरी, जिला बिलासपुर के निवासी हैं। आरोपियों के कब्जे से 6,720 रुपये नगद एवं 52 पत्ती ताश जब्त की गई है।
सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

