संतोष कुमार त्रिपाठी को एएलटी पार्चमेंट एवं ऑनरेबल चार्ज बैज से किया गया सम्मानित
बिलासपुर, 21 नवंबर। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ की ओर से श्री संतोष कुमार त्रिपाठी को एएलटी पार्चमेंट एवं ऑनरेबल चार्ज बैज प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान राज्य मुख्य आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह खालसा के करकमलों से प्रदान किया गया।
स्काउटिंग के क्षेत्र में श्री त्रिपाठी के समर्पण, सेवाभाव, अनुशासन और जिम्मेदारियों के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया गया। उनकी इस उपलब्धि को स्काउटिंग के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद श्री संतोष कुमार त्रिपाठी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी सेवा, समर्पण और अनुशासन के मूल मंत्र के साथ भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के माध्यम से समाज सेवा और युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
उनकी इस उपलब्धि से स्काउटिंग से जुड़े लोगों में उत्साह और प्रेरणा का संचार हुआ है। इस अवसर पर जिले के अधिकारियों, स्काउटर-गाइडर एवं पदाधिकारियों ने श्री त्रिपाठी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

