ब्रेकिंग न्यूज़

बिलासपुर में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर: युवक गंभीर रूप से घायल, पहले से ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित है घटनास्थल

DULAL MUKHERJEE
By -

बिलासपुर में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर: युवक गंभीर रूप से घायल, पहले से ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित है घटनास्थल


बिलासपुर। जिले में नेशनल हाईवे पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। तोरवा थाना क्षेत्र के ढेंका के पास तेज रफ्तार ट्रेलर और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक को गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

पहले से ब्लैक स्पॉट घोषित, फिर भी नहीं थम रहे हादसे

ढेंका के पास जिस स्थान पर यह दुर्घटना हुई, उसे ट्रैफिक पुलिस पहले ही ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित कर चुकी है। इसके बावजूद इस मार्ग पर लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। बार-बार दुर्घटनाएं होने के बाद भी इस संवेदनशील स्थान पर हादसों की रोकथाम के लिए किए जा रहे सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्थानीय स्तर पर इस मार्ग पर सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, यातायात नियंत्रण और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने की जरूरत महसूस की जा रही है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस ब्लैक स्पॉट पर हादसों को रोकने के लिए क्या कदम उठाते हैं।