ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

गुजराती धर्मशाला के पास ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, बड़ी घटना होते-होते टली



कतरास: 13-04-2025
कतरास के सब्जी पट्टी क्षेत्र के गुजराती धर्मशाला के समीप स्थित ट्रांसफार्मर में रविवार शाम करीब 5:30 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बाजार में भगदड़ की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रांसफार्मर में पिछले दो दिनों से चिंगारी दिख रही थी। लेकिन बिजली विभाग ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। ट्रांसफार्मर के नीचे सब्जी की दुकानें भी लगी होती हैं और यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग सब्जी खरीदने आते हैं। ऐसे में यह एक बड़ा हादसा बन सकता था। शाम होते ही अचानक से ट्रांसफार्मर में आग भड़क गई और देखते ही देखते लपटें उठने लगीं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी। जिसके बाद विभाग के मिस्त्री पहुंचे और आग पर काबू पाने के लिए बालू डालकर बुझाने की कोशिश शुरू की।
         स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराज़गी जताई और मांग की कि इलाके में लगे जर्जर ट्रांसफार्मरों की नियमित जांच की जाए ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad