ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

सुशासन तिहार का तीसरा चरण शुरू: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज से आकस्मिक दौरे पर, हेलीकॉप्टर से किसी भी जिले में कर सकते हैं लैंडिंग

सुशासन तिहार का तीसरा चरण शुरू: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज से आकस्मिक दौरे पर, हेलीकॉप्टर से किसी भी जिले में कर सकते हैं लैंडिंग

रायपुर।छत्तीसगढ़ में जनता की समस्याओं के समाधान और शासन व्यवस्था की जमीनी हकीकत को परखने के लिए “सुशासन तिहार” का तीसरा चरण आज से आरंभ हो गया है। इस बार यह अभियान एक नए रूप में सामने आया है, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खुद आकस्मिक दौरे पर निकल रहे हैं, मुख्यमंत्री का यह दौरा पूरी तरह गोपनीय रखा गया है। वे किसी भी समय, किसी भी जिले या गांव में हेलीकॉप्टर से अचानक पहुंच सकते हैं। न तो जिला प्रशासन और न ही आम जनता को पहले से इसकी सूचना होगी। इस गोपनीयता का उद्देश्य है वास्तविक स्थितियों की जांच करना और जनता की समस्याओं को सीधे सुनना राज्य सरकार का यह प्रयास “जन भागीदारी से सुशासन” की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। अधिकारियों में जहां अचानक निरीक्षण को लेकर सतर्कता देखी जा रही है, वहीं आम लोगों को उम्मीद है कि उनकी वर्षों पुरानी समस्याओं को अब सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का मौका मिलेगा। 

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad