ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर ईडी का छापा, बेटे चैतन्य बघेल हिरासत में — शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर ईडी का छापा, बेटे चैतन्य बघेल हिरासत में — शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई

भिलाई, 18 जुलाई 2025। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने आज सुबह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई-3 स्थित आवास पर छापामार कार्रवाई की। सुबह 6:20 बजे छह गाड़ियों में सवार ईडी अधिकारियों की टीम ने कार्रवाई शुरू की। इस दौरान भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में हिरासत में लिया गया।

ईडी की इस कार्रवाई के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमा गई है। विधानसभा में भारी हंगामा हुआ और विपक्ष व सत्ता पक्ष आमने-सामने आ गए।

भूपेश बघेल का तीखा हमला — "ना टूटूंगा, ना झुकूंगा"

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि,

> "जब जब अडाणी का मामला उठता है, तब तब मोदी-शाह की जोड़ी ईडी छोड़ देती है। मैं न झुकूंगा, न टूटूंगा।"

उन्होंने केंद्र सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाते हुए कहा कि देशभर में विपक्ष के नेताओं को ईडी और सीबीआई के जरिए दबाया जा रहा है।

भाजपा विधायक रिकेश सेन का पलटवार — "जो आरोपी होता है, उसी के घर ईडी जाती है"

भाजपा विधायक रिकेश सेन ने ईडी की कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा:

> "अगर भूपेश बघेल निर्दोष हैं, तो ईडी को सहयोग करें। यह कार्रवाई उनकी ही करनी का फल है। अगर वह अडाणी पर चर्चा चाहते हैं, तो चर्चा से भागते क्यों हैं?"

उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष सदन की चर्चा में भाग नहीं लेता और हर दिन वॉकआउट करता है। रिकेश सेन ने सवाल किया कि,

> "अगर बघेल निर्दोष हैं, तो चरणदास महंत या उमेश पटेल के घर क्यों नहीं गई ईडी?"

राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज, सदन में हंगामा जारी

इस कार्रवाई ने प्रदेश में विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच तनाव को और बढ़ा दिया है। मानसून सत्र के बीच हुई छापेमारी ने विधानसभा को भी प्रभावित किया, जहां इस मुद्दे पर जोरदार हंगामा देखा गया।

एक तरफ जहां ईडी की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस हमलावर है, वहीं भाजपा इसे कानून का हिस्सा बता रही है। चैतन्य बघेल की हिरासत और सदन में उठा विवाद आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ की राजनीति को और गर्मा सकता है।


Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad