Type Here to Get Search Results !

मोथा" से बदलेगा मौसम, तीन दिन बादल-बदली की सम्भावना


"मोथा " से बदलेगा मौसम, तीन दिन बादल-बदली की सम्भावना


आंध्र प्रदेश के तट से आज टकराएगा चक्रवात "मोथा" कुछ क्षेत्रों में कम से भारी बारिश की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान 'मोथा' अब तेजी से आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। इसका असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर साफ दिखने लगा है। बिलासपुर संभाग में अगले तीन दिन तक बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने मंगलवार को तेज हवाओं के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम-मध्य और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में बना चक्रवाती तूफान मोथा पिछले छह घंटों में करीब 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तरपश्चिम दिशा में बढ़ा है।

अनुमान है कि यह 28 अक्टूबर की सुबह तक गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले लेगा। इसके शाम या रात तक आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की संभावना है। तूफान का असर बिलासपुर संभाग के कई जिलों में रहेगा। मौसम विभाग ने बिलासपुर, कोरबा, मुंगेली, जांजगीर-चांपा इलाके में अगले तीन दिन तक बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना जताई है। सोमवार को पूरे र दिन आसमान में बदली रही, लेकिन बारिश नहीं हुई। मंगलवार से हवा की रफ्तार 60 से 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तेज हवाओं से पेड़ों की टहनियां और हल्के ढांचे गिर सकते हैं, इसलिए लोगों को सतर्क रहना चाहिए।

तापमान गिरेगा फसलों के नुकसान की आशंका

मोथा के असर से अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे सुबह और रात के समय हल्की ठंडक बढ़ेगी। इससे फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि हालांकि तूफान सीधे छत्तीसगढ़ से नहीं गुजरेगा, लेकिन इसके असर से प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad