Type Here to Get Search Results !

सीएमएचओ डॉ. साहा ने स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध लक्ष्य पूर्ति के निर्देश

 सीएमएचओ डॉ. साहा ने स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध लक्ष्य पूर्ति के निर्देश

मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीबी, कुष्ठ उन्मूलन और मौसमी बीमारियों पर विशेष फोकस

मुंगेली

कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा ने बैठक लेकर विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा की।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में विभागीय योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम ‘चिरायु’, राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम, राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम तथा मौसमी बीमारियों से निपटने की तैयारियों पर विशेष चर्चा हुई।

सीएमएचओ डॉ. साहा ने सभी संबंधित अधिकारियों से योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त उपलब्धियों एवं व्यय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

उन्होंने कम प्रगति वाले कार्यों पर विशेष ध्यान देने और आगामी समय में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं आमजन तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए सक्रियता और जवाबदेही के साथ कार्य करने को कहा

।बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक (NHM) डॉ. गिरीश कुर्रे, जिला क्षय नियंत्रण अधिकारी डॉ. सुदेश रात्रे, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. कमलेश कुमार, जिला नोडल अधिकारी (NCD) डॉ. मनीष बंजारा, खंड चिकित्सा अधिकारी पथरिया डॉ. अमित लाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

POWER NEWS 24 BHARAT™

“आपकी आवाज़, आपकी खबर — हर सच के साथ”


समाचार एवं विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें

📲 WhatsApp: 7739000835
Call: 9953763334 | +91 97526 08004
Email: powernews24.live@gmail.com


🏢 प्रधान कार्यालय:
पुराना बस स्टैंड, बिलासपुर (छ.ग.)
पिन – 495112

📰 🎥 📡 📢