बिलासपुर: कोटा मोड़ पर देर रात सड़क हादसा, बाइक सवार युवक घायल
बिलासपुर (छत्तीसगढ़) के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटा मोड़ पर बीती रात लगभग 12 बजे एक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक और कार के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिसके बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक ओम प्रकाश यादव (उम्र 20 वर्ष), पिता कृष्णा कुमार, निवासी ग्राम भिलौनी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी।
घायल युवक को 108 की मदद से तत्काल सिम्स अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार कार चालक की तलाश की जा रही है।
फिलहाल युवक की स्थिति को लेकर अस्पताल से विस्तृत जानकारी का इंतजार है।


Post a Comment
0 Comments