बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र के पेण्डारी में खूनी विवाद, 3 आरोपी गिरफ्तार, 4 घायल — 2 की हालत गंभीर पेंडारी गांव में अफरा तफरी का माहौल...
POWER NEWS 24 BHARAT 🔴 🟡 🟢 🔵 🟣 🟤
बिलासपुर | जिला बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पेण्डारी में पड़ोसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद खूनी झड़प में बदल गया, जिसमें एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए, जबकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 06 अप्रैल 2026 की रात करीब 7:30 बजे की है।
प्रार्थी के अनुसार, उसके परिवार के सदस्य हंसराज, परमानंद, सहेत्रीन और उषा दिवाकर घर के बाहर थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले लक्ष्मण बघेल, दिलीप बघेल, अर्जुन बघेल, सुमित्रा बघेल एवं अन्य परिजन गाली-गलौज करने लगे।
विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने लाठी, टंगिया और हंसिया जैसे धारदार हथियारों से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए जमकर मारपीट की। इस हमले में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल सिम्स अस्पताल, बिलासपुर में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना के बाद सकरी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।









Post a Comment
0 Comments