मुंगेली में CT स्कैन शुरूजिला अस्पताल में बड़ी सुविधाअब सस्ती और तुरंत जांचपहले दिन 5 मरीजों की जांच
जिला चिकित्सालय मुंगेली में नई CT स्कैन मशीन से मरीज की जांच करते चिकित्सक
अत्याधुनिक CT स्कैन मशीन के जरिए मरीजों को मिल रही त्वरित जांच सुविधा
मुंगेली
जिला चिकित्सालय में अत्याधुनिक CT स्कैन मशीन की शुरुआत हो गई है। अब मरीजों को जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें जिले में ही त्वरित व सटीक जांच की सुविधा मिल सकेगी।
कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशन में यह महत्वपूर्ण पहल की गई है, जिससे जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाया जा रहा है। मशीन की स्थापना के बाद आवश्यक लाइसेंस मिलने पर इसकी सेवाएं शुरू कर दी गई हैं।
खास बात यह है कि औपचारिक उद्घाटन से पहले ही आपात स्थिति को देखते हुए मरीजों की जांच शुरू कर दी गई। पहले ही दिन 5 मरीजों की सफलतापूर्वक CT स्कैन जांच की गई।
विशेषज्ञों के अनुसार, CT स्कैन के जरिए स्ट्रोक, फ्रैक्चर, चोट और ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारियों का जल्दी पता लगाया जा सकता है, जिससे समय पर इलाज संभव हो पाता है।
इस सुविधा के शुरू होने से मरीजों का समय और पैसा दोनों बचेगा और उन्हें निजी जांच केंद्रों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।


Post a Comment
0 Comments