Type Here to Get Search Results !

वर्दी में ‘हाय रानी’ पर पत्नी संग डांस… इंस्टाग्राम रील बनी मुसीबत, SSP ने आरक्षक को किया लाइन अटैच

वर्दी में ‘हाय रानी’ पर पत्नी संग डांस… इंस्टाग्राम रील बनी मुसीबत, SSP ने आरक्षक को किया लाइन अटैच


POWER NEWS 24 BHARAT 🔴 🟡 🟢 🔵 🟣 🟤 

बिलासपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक आरक्षक का सोशल मीडिया शौक उस पर भारी पड़ गया। पुलिस वर्दी पहनकर पत्नी के साथ फिल्मी गाने ‘हाय रानी, हेलो रानी’ पर डांस करते हुए बनाया गया वीडियो जैसे ही इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ, विभाग में हड़कंप मच गया। मामला सामने आते ही रजनेश सिंह ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए आरक्षक देवानंद कैवर्त्य को तत्काल लाइन अटैच कर दिया।

वायरल वीडियो में आरक्षक वर्दी में अपनी पत्नी के साथ बेहद निजी अंदाज में डांस करता नजर आया। बैकग्राउंड में ‘हाय रानी, हेलो रानी’ गाना बज रहा था। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर फैलते ही यह सवाल उठने लगा कि क्या वर्दी में इस तरह के निजी वीडियो बनाना नियमों के तहत सही है।


जांच में सामने आया कि वीडियो में दिख रहा पुलिसकर्मी मस्तूरी थाना में पदस्थ आरक्षक देवानंद कैवर्त्य है। उसने खुद यह वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर रील के रूप में अपलोड किया था। पुलिस अधिकारियों ने उसकी सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच की, जिसमें उसकी सक्रियता भी सामने आई।

सूत्रों के अनुसार, पत्नी के साथ डांस करना निजी मामला हो सकता है, लेकिन वर्दी पहनकर इस तरह का वीडियो बनाना ही विवाद की मुख्य वजह बना। पुलिस नियमों के तहत वर्दी में किसी भी प्रकार की निजी या मनोरंजनात्मक गतिविधि का सार्वजनिक प्रदर्शन अनुशासनहीनता माना जाता है।

मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए SSP रजनेश सिंह ने स्पष्ट कहा कि पुलिस वर्दी सम्मान और जिम्मेदारी का प्रतीक है, और इसका दुरुपयोग किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने तत्काल प्रभाव से आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया।

इस घटना के बाद जहां पुलिस विभाग में चर्चा तेज है, वहीं सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता का मामला बता रहे हैं, जबकि कई लोग वर्दी की गरिमा बनाए रखने के पक्ष में इस कार्रवाई को सही ठहरा रहे हैं।


पुलिस मैनुअल के अनुसार, वर्दी में किसी भी तरह की निजी या मनोरंजनात्मक प्रस्तुति सार्वजनिक मंच पर नहीं दी जा सकती। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते समय विभागीय आचार संहिता का पालन अनिवार्य है और वर्दी का उपयोग केवल आधिकारिक कार्यों के लिए ही किया जाना चाहिए।

महज कुछ सेकंड की एक इंस्टाग्राम रील ने एक आरक्षक के करियर पर असर डाल दिया। यह मामला अब सोशल मीडिया और पुलिस अनुशासन के बीच संतुलन पर नई बहस को जन्म दे रहा है। 

Post a Comment

0 Comments

POWER NEWS 24 BHARAT™

“आपकी आवाज़, आपकी खबर — हर सच के साथ”


समाचार एवं विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें

📲 WhatsApp: 7739000835
Call: 9953763334 | +91 97526 08004
Email: powernews24.live@gmail.com


🏢 प्रधान कार्यालय:
पुराना बस स्टैंड, बिलासपुर (छ.ग.)
पिन – 495112

📰 🎥 📡 📢