Type Here to Get Search Results !

17 लाख 90 हजार रुपए सूटकेस में लेकर घूम रहा था, चढ़ा पुलिस के हत्थे

17 लाख 90 हजार रुपए सूटकेस में लेकर घूम रहा था, चढ़ा पुलिस के हत्थे



POWER NEWS 24 BHARAT 🔴 🟡 🟢 🔵 🟣 🟤 

बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकी बेलगहना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को भारी नकदी के साथ पकड़ा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि टेगनमाड़ा रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में दो सूटकेस और एक पिट्ठू बैग लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही बेलगहना पुलिस और एसीसीयू टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया।

नगद 17 लाख 90 हजार 10,20,50 के 81 बंडल जप्त

पकड़े गए युवक की पहचान पवन बजाज (35 वर्ष), निवासी कश्यप कॉलोनी, पुराना बस स्टैंड, बिलासपुर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से ₹17,90,000 नगद बरामद किए गए, जो अलग-अलग मूल्य के नए नोटों की बंडलों में रखे हुए थे। इतनी बड़ी रकम के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पुलिस ने इसे संदिग्ध मानते हुए धारा 106 बीएनएसएस के तहत जब्त कर लिया।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि इतनी बड़ी रकम कहां से आई और इसका उपयोग किस लिए किया जाना था। इस कार्रवाई में बेलगहना पुलिस और एसीसीयू टीम की सराहनीय भूमिका रही। 

Post a Comment

0 Comments

POWER NEWS 24 BHARAT™

“आपकी आवाज़, आपकी खबर — हर सच के साथ”


समाचार एवं विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें

📲 WhatsApp: 7739000835
Call: 9953763334 | +91 97526 08004
Email: powernews24.live@gmail.com


🏢 प्रधान कार्यालय:
पुराना बस स्टैंड, बिलासपुर (छ.ग.)
पिन – 495112

📰 🎥 📡 📢