घर घर राष्ट्र भक्ति की अलख जगाने मुंगेली में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा रैली
मुंगेली:14/08/2026
भारतीय जनता पार्टी जिला मुंगेली द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रेस्ट हाउस मैदान से प्रारंभ हुई यह रैली दाऊपारा , पुराना बस स्टैंड, सदर बाजार, गोल बाजार, हेमू कॉलोनी चौक,महाराणा प्रताप चौक, बालानी चौक होते हुए अटल परिसर भाजपा जिला कार्यालय पहुंची।
रैली में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ नगरवासियों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर नगरवासियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील किया गया ।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि देश के लिए बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और समर्पण को स्मरण करने का अवसर भी है।
भाजपा जिला मुंगेली ने नगरवासियों से अपील किया कि वे स्वतंत्रता दिवस को पूरे हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाएं तथा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाते हुए राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
इस कार्यक्रम के संयोजक महावीर सिंह, सहसंयोजक अमितेश विज्जु आर्य एवं सदस्य वासुदेव देवांगन एवं रवि साहू रहे।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, गिरीश शुक्ला,शैलेष पाठक,द्वारिका जायसवाल, संजय वर्मा, सुनील पाठक, गणेश बाजपेयी, रामशरण यादव, मुंगेली नगर मंडल अध्यक्ष सौरभ बाजपेयी , ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजीव श्रीवास, नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा, मोहन मल्लाह, महेन्द्र पारख, कोटू दादवानी ,पार्षद निमेष देवांगन,नंद किशोर सिंह,गोकुलेश सिंह,सत्तू सिंह, सत्त नारायण देवांगन, राकेश साहू, संदीप सिंह ठाकुर, प्रदीप सिंह,ऋतुराज सिंह,राजेश्वर सिंह टंडन, संदीप साहू, श्वेता सोनी, राघवेंद्र सिंह, महेश यादव, विजय यादव, वैभव ताम्रकार,यश गुप्ता, श्रीओम सिंह,वासु पाण्डेय,घनश्याम यादव,गायत्री भोई,सरस्वती सोनी, यशोदा यादव,विनोद श्रीवास, सुनील सोनी, प्रवीण सोनी,रमेश कुलमित्र,मोहित यादव,दीपक सोनकर,संतोष लखवानी,रामजी यादव,जीवन पटेल,रोशन पाण्डेकर,भरत पाटकर, विक्रांत देवांगन,भुवनेश्वर साहू,होरीलाल सोनकर,अजय चंद्राकर,सहित भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







Post a Comment
0 Comments