Type Here to Get Search Results !

मुंगेली में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर

मुंगेली में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 

देशभक्ति के रंग में रंगा शहर


मुंगेली

  देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत मुंगेली में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में लोग इस यात्रा में शामिल हुए और पूरे शहर में भारत माता के जयकारों से माहौल गूंज उठा।


तिरंगा यात्रा जिले के कृषि उपज मंडी परिसर से प्रारंभ होकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक में पहुंचकर संपन्न हुई।

यात्रा के दौरान लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।


कार्यक्रम में मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, कलेक्टर कुन्दन कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय, जनपद अध्यक्ष रामकमल सिंह परिहार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे नगरपालिका सी. एम. ओ. होरी सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि और आम नागरिक मौजूद रहे।

तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों और नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम से सराबोर नजर आया। लोगों ने उत्साहपूर्वक तिरंगा लहराते हुए देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लिया।





Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad