Type Here to Get Search Results !

राजबाड़ी के सिंदूर खेला व नव पत्रिका विसर्जन में उमड़ी हजारों की भीड़


विजयदशमी पूजन के साथ माता को पालकी में विराजमान किया गया

कतरास: 07-04-2025
धनबाद जिला के बाघमारा प्रखंड अंतर्गत कतरास राजबाड़ी का चैती दुर्गा पूजा दशकों से अपने विशेष महत्व के साथ प्रचलित है। प्रत्येक वर्ष चैती दुर्गा पूजा महा रामनवमी के बाद विजया दशमी के दिन यहां भव्य सिंदूर खेला व नव पत्रिका विसर्जन होता आया है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी राजबाड़ी से निकले नव पत्रिका विसर्जन में जमकर सिंदूर खेला हुआ। सिंदूर खेला में हजारों महिलाएं व कन्याएं शामिल हुई।  पश्चिम बंगाल के पुरूलिया जिले से आए ढाक के ताल पर नाचते गाते सभी महिलाएं पुरुष बच्चे माता को पालकी में विराजमान कर राजबाड़ी से गणेश मंदिर, गांधी चौक होते हुए कतरास हटिया राजा तालाब पहुंचे।
                 
इससे पहले पूरे विधि विधान के साथ विजयदशमी का पूजन संपन्न किया गया। उपस्थित भक्तों के बीच पंडित के द्वारा शांति जल का छिड़काव किया गया। इसके बाद मुख्य पुजारी के द्वारा मंत्र उच्चारण कर चारों दिशाओं में पदचिन्ह किया गया। उसके बाद नवपत्रिका को पालकी में विराजमान कर नाम आंखों से विदाई दी गई। नव पत्रिका विसर्जन के दौरान रास्ते में अभिषेक खंडेलवाल, शुभम जायसवाल, बबलू लहेरी, शंकर जायसवाल, टिंकू खंडेलवाल सहित दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा पानी का बोतल भक्तों के बीच बांटा गया। सिंदूर खेला व नव पत्रिका विसर्जन में जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, डॉ मधुमाला आदि कई गणमान्य लोग शामिल हुए। वहीं राजबाड़ी चैती दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बिरेन दां, सचिव समीर चक्रवर्ती, सह सचिव रिंटू बनर्जी, कोषाध्यक्ष- गणेश मोदक, सह कोषाध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी उर्फ सेवु दा, सदस्य पंकज सोनार, राखोहरि पटवा, तुसार चटर्जी, बापी चटर्जी, बबलू दां, श्रीकांत चटर्जी, मधुसूदन दा, जय बनर्जी, गोलू हलदार, चंदन दां सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad