ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

बाघमारा प्रखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष ने डीसी को पत्र लिख कहा, बाघमारा सीओ राज्य सरकार की छवि धूमिल न करें




कतरास: 04-04-2025
डीसी को पत्र प्रेषित कर बाघमारा प्रखंड के कांग्रेस अध्यक्ष बलराम महतो ने अंचल कार्यालय में साप्ताहिक धरना दे रहें रैयतों की जमीन संबंधी समस्या का निदान कराने का आग्रह किया है । दिए गए पत्र के माध्यम से श्री महतो ने कहा कि विगत कई माह से लोग अंचल कार्यालय बाघमारा में आकर धरना प्रदर्शन कर अपने अपने जमीन का ऑनलाइन प्रविष्ट, लगान अद्यतन एवं सुधार की मांग कर रहें है, परंतु सीओ बाल किशोर महतो लोगो की समस्या का निदान वर्तमान समय तक नहीं किया है, जिसके कारण जेएमएम कांग्रेस गठबंधन की सरकार की छवि धूमिल हो रही है। आम लोगो का काम नहीं होने पर कांग्रेस पार्टी रैयतों के साथ मिल कर उनका जमीन संबंधी डिजिटलाइजेशन से लिए आंदोलन करने को बाध्य है ।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad