ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

सरकंडा पुलिस का ठगों पर प्रहार – मल्टी मिलियन डॉलर प्रोजेक्ट के नाम पर सेना के जवान से ₹3 लाख की ठगी, आरोपी की मां गिरफ्तार

सरकंडा पुलिस का ठगों पर प्रहार – मल्टी मिलियन डॉलर प्रोजेक्ट के नाम पर सेना के जवान से ₹3 लाख की ठगी, आरोपी की मां गिरफ्तार


बिलासपुर, छत्तीसगढ़। सरकंडा पुलिस ने ठगी के एक बड़े मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह ठगी भारतीय सेना के एक जवान से मल्टी मिलियन डॉलर प्रोजेक्ट में नौकरी और माइक्रोसॉफ्ट का फर्जी लाइसेंस दिलाने के नाम पर की गई।

प्रार्थी सोमेश सिंह, जो वर्तमान में भारतीय सेना में सिपाही के पद पर कार्यरत हैं, ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी जान-पहचान राजू साहू नामक युवक से सेना में रहते हुए हुई थी। आरोपी ने खुद को दिल्ली में मल्टी मिलियन डॉलर प्रोजेक्ट से जुड़ा बताया और माइक्रोसॉफ्ट का लाइसेंस दिलाकर मोटी कमाई का प्रलोभन दिया।

शिकायतकर्ता को शासकीय सेवा में होने के कारण प्रस्ताव स्वीकार न करने पर आरोपी ने उसके किसी पारिवारिक सदस्य के नाम से काम शुरू करने की बात कही। धीरे-धीरे उसे विश्वास में लेकर किश्तों में ₹3 लाख रुपये, आरोपी की मां ईश्वरी साहू के ICICI बैंक खाते में ट्रांसफर कराए गए।

डराने-धमकाने की भी कोशिश

जब माइक्रोसॉफ्ट लाइसेंस की मांग की गई तो आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा। पैसे वापस मांगने पर वह धमकाने लगा और यहां तक कहा कि पाकिस्तान के अकाउंट से पैसे ट्रांसफर करवा कर उसे फंसा देगा।

पुलिस की कार्रवाई

प्रार्थी की शिकायत पर थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 1003/2025, धारा 318(4) बीएनएस एवं 66(D) आईटी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से) के निर्देश, अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन, तथा थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

टीम ने सउनि देवेन्द्र तिवारी के साथ सरकंडा क्षेत्र में दबिश दी और आरोपी की मां ईश्वरी साहू (पति मानिकराम साहू, उम्र 48 वर्ष, निवासी ईमलीभाठा, सरकंडा) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में ईश्वरी साहू ने अपने खाते में पैसे आने की बात कबूली और बताया कि उसका बेटा दिल्ली में ऑनलाइन मार्केटिंग का काम करता है।

ठगी के प्रमाण मिलने पर पुलिस ने आरोपी महिला ईश्वरी साहू को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी राजू साहू की तलाश जारी है और पुलिस टीम उसके विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

सरकंडा पुलिस की इस तत्परता से क्षेत्र में साइबर फ्रॉड करने वालों के खिलाफ एक कड़ा संदेश गया है।



Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad