ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

सिम्स में चिकित्सकों ने रचा कीर्तिमान: 65 वर्षीय महिला के पेट से निकाला 10 किलो से अधिक वजनी ट्यूमर

सिम्स में चिकित्सकों ने रचा कीर्तिमान: 65 वर्षीय महिला के पेट से निकाला 10 किलो से अधिक वजनी ट्यूमर


बिलासपुर, 9 जुलाई 2025: कबीरधाम निवासी 65 वर्षीय लक्ष्मी चौहान, जो पिछले दो वर्षों से पेट में सूजन और लगातार बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान थीं, को गंभीर स्थिति में सिम्स, बिलासपुर के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में भर्ती कराया गया। उन्हें बीते 10 दिनों से लगातार उल्टियों की शिकायत थी, साथ ही भोजन करने और मल-मूत्र त्याग में असमर्थता के चलते परिजनों ने उन्हें आपातकालीन स्थिति में अस्पताल पहुँचाया।

प्रारंभिक जांच डॉ. नेहा सिंह द्वारा की गई, जिसमें सोनोग्राफी रिपोर्ट से उनके पेट में एक विशाल ट्यूमर की पुष्टि हुई। यह जानकारी विभागाध्यक्ष डॉ. संगीता रमन जोगी को दी गई, जिन्होंने मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. लखन सिंह एवं अधिष्ठाता डॉ. रामनेश मूर्ति से जीवन रक्षक शल्य क्रिया की अनुमति प्राप्त की।

इसके बाद एक विशेषज्ञ चिकित्सा टीम का गठन किया गया, जिसमें डॉ. संगीता रमन जोगी, डॉ. दीपिका सिंह, डॉ. रचना जैन, डॉ. अंजू गढ़वाल, तथा निश्‍चेतना विभाग से डॉ. मधुमिता मूर्ति, डॉ. श्वेता, डॉ. प्राची, डॉ. आकांक्षा शामिल रहीं। ऑपरेशन के दौरान नर्सिंग स्टाफ से ब्रदर अश्विनी ने सहयोग किया।

टीम के संयुक्त प्रयास से जटिल सर्जरी के माध्यम से मरीज के पेट से 10 किलो 660 ग्राम वजनी ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकाल दिया गया। ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा और वर्तमान में मरीज की स्थिति पहले से बेहतर है।

सिम्स प्रबंधन ने इस चुनौतीपूर्ण सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाली चिकित्सा टीम को उनके समर्पण, दक्षता और तत्परता के लिए विशेष धन्यवाद व बधाई दी है।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad