ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

NEET छात्र ने गोली मारकर की आत्महत्या, कांग्रेस नेता का भतीजा था मृतक

NEET छात्र ने गोली मारकर की आत्महत्या, कांग्रेस नेता का भतीजा था मृतक

बिलासपुर। जिले में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बिल्डर चित्रसेन सिंह के बेटे और कांग्रेस नेता अजय तिवारी के भतीजे संस्कार सिंह (20 वर्ष) ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार संस्कार भोपाल में रहकर NEET की तैयारी कर रहा था। वह पिछले कुछ दिनों से तनाव में था। सोमवार को घर के कमरे में लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर उसने यह कदम उठाया।

घटना राजकिशोर नगर स्थित सरकंडा थाना क्षेत्र की है। सुसाइड की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हुई है, लेकिन डिप्रेशन को संभावित कारण माना जा रहा है।

पुलिस ने परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ शुरू कर दी है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

बिलासपुर में NEET छात्र की मौत ने युवाओं के मानसिक दबाव और डिप्रेशन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad