ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

कलेक्टर ने की विभागवार समीक्षा बैठक, अवैध शराब पर सख्त कार्यवाही के निर्देश

कलेक्टर ने की विभागवार समीक्षा बैठक, अवैध शराब पर सख्त कार्यवाही के निर्देश

मुंगेली से रजनीश सिंह की रिपोर्ट

मुंगेली। कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में आज समय-सीमा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर कुंदन कुमार ने की। उन्होंने आगामी कलेक्टर कॉन्फ्रेंस के मद्देनजर जिले के विभिन्न विभागों की योजनाओं, कार्यक्रमों और गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान कुपोषण, स्टंटिंग, वेस्टिंग और अंडरवेट बच्चों की स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने आंगनबाड़ी भवनों की स्थिति, महतारी वंदन योजना, और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की प्रगति का मूल्यांकन किया तथा लक्ष्य के अनुरूप सुधार लाने के निर्देश दिए। इस दौरान सखी वन स्टॉप सेंटर की अधूरी जानकारी देने पर डीपीओ और सीडीपीओ को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए। आबकारी विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने जिले में अवैध शराब की बिक्री पर सख्त कार्रवाई करने और प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में उन्होंने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीबी मुक्त भारत अभियान, सिकल सेल स्क्रीनिंग, मलेरिया उन्मूलन, आयुष्मान भारत योजना और वय वंदन योजना की प्रगति का ब्यौरा लिया और बेहतर रैंक लाने के निर्देश दिए। उन्होंने जीवनदीप समिति के तहत निर्माण कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया। शिक्षा विभाग को “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत सभी विद्यालयों में वृक्षारोपण की पोर्टल प्रविष्टि सुनिश्चित करने के साथ स्वच्छ हरित विद्यालय योजना में सुधार के निर्देश दिए गए। कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने फसल विविधीकरण, एग्रीस्टेक पंजीयन, ई-केवाईसी, फसल बीमा, रबी फसलों हेतु अल्पकालीन ऋण प्रोत्साहन और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की लंबित किस्तों के शीघ्र भुगतान के निर्देश दिए। पशुधन विकास विभाग को गौधाम योजना, डेयरी सहकारी समितियों के गठन, और पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन हेतु किसान क्रेडिट कार्ड स्वीकृति में तेजी लाने कहा। साथ ही सभी विभागों को ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राजस्व विभाग को नामांतरण, फौती, डिजिटलाइजेशन और ई-कोर्ट प्रकरणों में तेजी लाने के निर्देश मिले। इसके अलावा पीएमजीएसवाय, पीएचई, पीडब्ल्यूडी, मत्स्य विभाग सहित अन्य विभागों की भी समीक्षा की गई और लक्ष्य अनुरूप कार्य पूर्ण करने पर बल दिया गया, बैठक में वनमंडलाधिकारी अभिनव कुमार, अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पांडेय, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय, अपर कलेक्टर जी.एल. यादव, संयुक्त कलेक्टर अजीत पुजारी, मुंगेली एसडीएम अजय शतरंज, पथरिया एसडीएम रेखा चंद्रा सहित जिले के सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad