Type Here to Get Search Results !

मुंगेली में भाजपा युवा मोर्चा का “युवा संपर्क अभियान गांव चलो, बस्ती चलो” सफलतापूर्वक संपन्न

मुंगेली में भाजपा युवा मोर्चा का “युवा संपर्क अभियान गांव चलो, बस्ती चलो” सफलतापूर्वक संपन्न



मुंगेली 

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर तथा जिलाध्यक्ष  राकेश साहू की उपस्थिति में मुंगेली नगर में “युवा संपर्क अभियान गांव चलो, बस्ती चलो” कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। अभियान के तहत भाजपा युवा मोर्चा मुंगेली के कार्यकर्ताओं ने लाइब्रेरी एवं हॉस्टल में पहुंचकर युवा साथियों से संपर्क किया।

इस दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी युवाओं को दी गई तथा योजनाओं से मिल रहे लाभ का फीडबैक भी लिया गया। युवाओं ने योजनाओं से प्राप्त लाभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सरकार के प्रति आभार जताया। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह, समर्पण एवं संगठनात्मक भावना के साथ अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


इस अवसर पर जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा राकेश साहू, उपाध्यक्ष राजेश्वर टंडन, राजीव सिंह ठाकुर, मंत्री दीपक सोनकर, आदर्श जायसवाल, मीडिया प्रभारी घनश्याम यादव, संदीप ठाकुर, राजहंस तंबोली, हरीशचंद्र यादव, नगर अध्यक्ष वासुदेव देवांगन, महामंत्री रवि साहू, प्रिंस देवांगन, श्याम सोनी, नवीन बैंस, आदर्श गुप्ता सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

POWER NEWS 24 BHARAT™

“आपकी आवाज़, आपकी खबर — हर सच के साथ”


समाचार एवं विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें

📲 WhatsApp: 7739000835
Call: 9953763334 | +91 97526 08004
Email: powernews24.live@gmail.com


🏢 प्रधान कार्यालय:
पुराना बस स्टैंड, बिलासपुर (छ.ग.)
पिन – 495112

📰 🎥 📡 📢