Type Here to Get Search Results !

तालाब में नहा रही युवती से छेड़छाड़, घर में घुसकर अपहरण की धमकी – पुलिस ने किया FIR दर्ज

तालाब में नहा रही युवती से छेड़छाड़, घर में घुसकर अपहरण की धमकी – पुलिस ने किया FIR दर्ज



POWER NEWS 24 BHARAT 🔴 🟡 🟢 🔵 🟣 🟤 

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ | सकरी थाना क्षेत्र — बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चोरभट्टी खुर्द से एक गंभीर छेड़छाड़ और धमकी का मामला सामने आया है, जहां पीड़िता (21 वर्ष) ने आरोप लगाया है कि 9 अप्रैल 2026 की सुबह वह अपनी मां के साथ गांव के तालाब में स्नान करने गई थी, उसी दौरान गांव का ही रज्जब खान अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और दोनों को घूरते हुए अश्लील इशारे करने लगा तथा नहाते समय के निजी फोटो और वीडियो बना लिए और उन्हें वायरल करने की धमकी दी। विरोध करने पर आरोपियों ने सार्वजनिक रूप से गंदी-गंदी गालियां देकर अपमानित किया। इसके बाद आरोपी उनका पीछा करते हुए घर तक पहुंचे और जबरन अंदर घुसकर धमकी दी कि “तुझे रात में घर से उठवा कर अपहरण कर लेंगे और जिंदा जला देंगे”, साथ ही लाठी पटक-पटक कर डराया, जिससे पीड़िता और उसकी मां बेहद भयभीत हैं। पीड़िता के अनुसार आरोपी एक आदतन नशेड़ी और असामाजिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है जो पहले भी मारपीट जैसी घटनाओं में शामिल रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सकरी थाना पुलिस ने अब आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और वैधानिक धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा, वहीं पीड़िता ने अपने और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

सकरी थाना प्रभारी विजय चौधरी ने बताया कि —

मामले में पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू पर जांच की जा रही है तथा पीड़िता और उसके परिवार की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments

POWER NEWS 24 BHARAT™

“आपकी आवाज़, आपकी खबर — हर सच के साथ”


समाचार एवं विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें

📲 WhatsApp: 7739000835
Call: 9953763334 | +91 97526 08004
Email: powernews24.live@gmail.com


🏢 प्रधान कार्यालय:
पुराना बस स्टैंड, बिलासपुर (छ.ग.)
पिन – 495112

📰 🎥 📡 📢