दिनदहाड़े युवती से करता था छेड़छाड़, जान से मारने की देता था धमकी — 24 घंटे के भीतर आरोपी रज्जब खान को सकरी पुलिस ने किया गिरफ्तार
POWER NEWS 24 BHARAT 🔴 🟡 🟢 🔵 🟣 🟤
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ | सकरी थाना क्षेत्र — सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चोरभट्टी खुर्द में एक युवती से लगातार छेड़छाड़, अश्लील हरकत, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रज्जब खान को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार 9 अप्रैल 2026 की सुबह युवती अपनी मां के साथ गांव के तालाब में स्नान करने गई थी, तभी आरोपी अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और दोनों को घूरते हुए अश्लील इशारे करने लगा तथा नहाते समय के निजी फोटो और वीडियो बना लिए और उन्हें वायरल करने की धमकी दी। युवती के विरोध करने पर आरोपी ने सार्वजनिक रूप से गाली-गलौज कर अपमानित किया और इसके बाद उनका पीछा करते हुए घर तक पहुंच गया, जहां जबरन घुसकर लाठी पटकते हुए धमकी दी कि तुझे रात में घर से उठवा कर अपहरण कर लेंगे और जिंदा जला देंगे, जिससे युवती और उसका परिवार भयभीत हो गया।
युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी पूर्व से ही असामाजिक प्रवृत्ति का है और आए दिन छेड़छाड़ व विवाद करता रहता था। घटना के बाद पीड़िता द्वारा सकरी थाना में शिकायत दर्ज कराई गई, जिस पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए FIR दर्ज की और मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश देकर मुख्य आरोपी रज्जब खान को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है !
सकरी थाना प्रभारी विजय चौधरी ने बताया कि —
पीड़िता की शिकायत पर तत्काल FIR दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मुख्य आरोपी रज्जब खान को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। पीड़ित परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।



Post a Comment
0 Comments