Type Here to Get Search Results !

प्रेसवार्ता भाजपा जिला अध्यक्ष दिनानाथ केशरवानी ने श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं हर घर तिरंगा अभियान

                     प्रेसवार्ता 

भाजपा जिला अध्यक्ष दिनानाथ केशरवानी ने श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं हर घर तिरंगा अभियान

POWER NEWS 24 BHARAT

मुंगेली 28 जुलाई 2026

 भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष  दिनानाथ केशरवानी ने आज प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय  नितिन नवीन  एवं प्रदेश अध्यक्ष माननीय  किरण सिंह देव  के निर्देशानुसार संत शिरोमणि  गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर 29 जुलाई 2026 (गुरु पूर्णिमा) से 20 फरवरी 2027 (संत श्री गुरु रविदास महाराज जयंती) तक राष्ट्रव्यापी "श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान" संचालित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अभियान के माध्यम से श्री गुरु रविदास महाराज के समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय एवं मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनसंपर्क आधारित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला, नगर एवं ग्राम स्तर तक व्यापक जनसंपर्क एवं सामाजिक समरसता के कार्यक्रम आयोजित होंगे।

जिला अध्यक्ष  केशरवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री माननीय  नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर चलाया जा रहा "हर घर तिरंगा" अभियान आज जन-जन का अभियान बन चुका है। इस वर्ष भी 11 अगस्त से 15 अगस्त तक जिलेभर में तिरंगा यात्राएं, घर-घर तिरंगा अभियान तथा राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने तथा अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया।

उन्होंने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए जिला, मंडल एवं बूथ स्तर तक कार्ययोजना तैयार कर ली गई है तथा कार्यकर्ताओं को आवश्यक दायित्व सौंपे जा रहे हैं। भाजपा का उद्देश्य सामाजिक समरसता को सशक्त करना तथा राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है।

प्रेस वार्ता के अंत में जिला अध्यक्ष  दिनानाथ केशरवानी ने जिले के सभी नागरिकों से श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने की अपील किया गया 







Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad