Type Here to Get Search Results !

समरसता और राष्ट्रभावना के साथ घर-घर पहुंचेगी भाजपा: डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी

समरसता और राष्ट्रभावना के साथ घर-घर पहुंचेगी भाजपा: डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी


मुंगेली 27/07/2026

भारतीय जनता पार्टी द्वारा समरसता संकल्प अभियान, गुरु पर्व एवं घर-घर तिरंगा यात्रा के सफल संचालन को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में आगामी संगठनात्मक एवं राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।


कार्यक्रम का शुभारंभ भारतमाता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। 

कार्यक्रम के मुख्यवक्ता एवं पूर्व विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करने वाला संगठन है। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा निर्धारित सभी कार्यक्रम समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से संपन्न हों, इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ करना होगा।

डॉ. बांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' को अधिकाधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता इसकी सहभागिता सुनिश्चित करे तथा कार्यक्रम का विवरण सरल एप में अनिवार्य रूप से अपलोड किया जाए।

उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर प्रत्येक मंडल में पांच स्थानों पर गुरु पूजन एवं पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 11 अगस्त से 14 अगस्त तक घर-घर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान प्रत्येक गांव, वार्ड, नगर एवं मुख्य मार्गों पर राष्ट्रध्वज के माध्यम से देशभक्ति का वातावरण निर्मित किया जाएगा तथा अधिक से अधिक नागरिकों को इस अभियान से जोड़ा जाएगा।उ

न्होंने बताया कि गुरुपर्व कार्यक्रम का शुभारंभ वाराणसी से होगा। प्रदेश स्तर से पवित्र कलश प्रत्येक जिले में पहुंचेगा तथा जिले से सभी 11 मंडलों तक कलश यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि कलश यात्रा के सफल संचालन के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया जाए। कलश को जहां भी विश्राम कराया जाए, वह स्थान स्वच्छ, पवित्र एवं गरिमामय होना चाहिए। प्रत्येक मंडल में कलश यात्रा के दौरान गोष्ठी, सभा, प्रबुद्धजन बैठक एवं धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रम आयोजित कर समाज में समरसता, राष्ट्रभक्ति एवं सांस्कृतिक चेतना का संदेश दिया जाए।

डॉ. बांधी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सनातन का मूल सिद्धांत है कि कण-कण में ईश्वर का वास है। सभी प्राणियों में ईश्वर का अंश मानकर समान भाव रखना ही भारतीय संस्कृति की पहचान है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की कार्यपद्धति प्रेम, उदारता, सेवा, समर्पण एवं समरसता पर आधारित है। कार्यकर्ताओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर सामाजिक समरसता को मजबूत करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके नाम पर स्मारक सिक्का जारी कर रही है। यह देश के संतों एवं महापुरुषों के प्रति सम्मान और उनकी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण प्रयास है।कार्यशाला में स्वागत भाषण भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने दिया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि आगामी सभी कार्यक्रम संगठन की प्रतिष्ठा से जुड़े हुए हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ इन अभियानों को सफल बनाए तथा संगठन द्वारा दिए गए प्रत्येक दायित्व का समय पर निर्वहन सुनिश्चित करे।कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय,लोरमी जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वर्षा विक्रम सिंह,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र शर्मा, शैलेष पाठक, मानिक सोनवानी, जिला पंचायत सदस्य रजनी मानिक सोनवानी, श्रीमती शीलू साहू एवं लोकनाथ सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने भी संगठनात्मक विषयों पर अपने विचार रखते हुए कार्यकर्ताओं से सामाजिक समरसता, सेवा और राष्ट्रहित के भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

इस कार्यशाला में बड़ी संख्या में जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लेते हुए घर-घर संपर्क, सामाजिक समरसता और राष्ट्रभक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad