बलरामपुर जिले को मिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का नया सहप्रभारी रितिमा लाल को मिली नई जिम्मेदारी
मुंगेली
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रितिमा लाल को पार्टी ने बलरामपुर जिले का सहप्रभारी नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल है।
पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रितिमा लाल को नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व, संगठनात्मक अनुभव और सक्रिय कार्यशैली से बलरामपुर जिले में अल्पसंख्यक मोर्चा को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा संगठन का विस्तार होगा।
भाजपा परिवार ने आशा जताई है कि रितिमा लाल पार्टी की रीति-नीति और जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उनकी नियुक्ति को संगठन की मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।





Post a Comment
0 Comments