Type Here to Get Search Results !

शराब पीने गया था युवक हो गईं हत्या, दो आरोपी हिरासत में गाली गलौज से हुआ विवाद मृतक का साथी पहुँचा सीधे थाना

शराब पीने गया था युवक हो गईं हत्या, दो आरोपी हिरासत में गाली गलौज से हुआ विवाद मृतक का साथी पहुँचा सीधे थाना


अकलतरी में युवक की हत्या, दो आरोपी हिरासत में

रतनपुर (बिलासपुर): थाना रतनपुर क्षेत्र के ग्राम अकलतरी में एक युवक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान इंद्रप्रकाश उर्फ गोलू भार्गव (35 वर्ष), पिता स्व. सारधा भार्गव, निवासी नीम चौक अकलतरी के रूप में हुई है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मृतक की उसके ही घर की छत पर हत्या कर दी गई। घटनास्थल पर मृतक के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। मौके से ईंट और धारदार हंसिया भी बरामद किया गया है, जिन्हें वारदात में इस्तेमाल किए जाने की आशंका है।

पुलिस ने मामले में अमित कुमार सोनवानी (19 वर्ष), पिता सुरेश सोनवानी तथा सुधीर सोनवानी (26 वर्ष), पिता दिलेश सोनवानी, दोनों निवासी अकलतरी को हिरासत में लिया है।

प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपी नशे की हालत में मिले। उन्होंने बताया कि मृतक द्वारा उनके घर के सामने कथित रूप से गाली-गलौज किए जाने से गुस्से में आकर उन्होंने हत्या की। हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपियों के होश में आने के बाद घटना के वास्तविक कारणों और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत पूछताछ की जाएगी।

फिलहाल थाना रतनपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

POWER NEWS 24 BHARAT

हर खबर पर नजर 👁️

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad