Type Here to Get Search Results !

नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में ऐतिहासिक सफलता, केंद्र एवं राज्य सरकार का दृढ़ नेतृत्व सराहनीय – पुन्नूलाल मोहले

नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में ऐतिहासिक सफलता, केंद्र एवं राज्य सरकार का दृढ़ नेतृत्व सराहनीय-

  पुन्नूलाल मोहले


मुंगेली| मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले ने देश में नक्सलवाद के विरुद्ध मिली ऐतिहासिक सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया है।

पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की प्रभावी रणनीति के कारण आज देश नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या पर निर्णायक विजय की ओर अग्रसर है। केंद्र एवं राज्य सरकार के समन्वित प्रयास, सुरक्षा बलों के अदम्य साहस तथा विकासपरक नीतियों के परिणामस्वरूप नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा और विकास का नया वातावरण बना है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं गृह मंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुँचाने का कार्य किया है। सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति और सुरक्षा बलों की वीरता से प्रदेश तेजी से नक्सलवाद मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

विधायक पुन्नूलाल मोहले ने देश की सुरक्षा में लगे सभी जवानों के शौर्य, समर्पण एवं बलिदान को नमन करते हुए कहा कि यह सफलता नए भारत की सुरक्षा, विकास और सुशासन की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारत शीघ्र ही पूर्णतः नक्सलवाद मुक्त होकर विकास और समृद्धि के नए युग में प्रवेश करेगा।




Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad