ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अंचल कर्मियों ने जगनी देवी को थमाया मापी का नोटिस



कतरास: 13-04-2025
अंचल अधिकारी बाघमारा बाल किशोर महतो पर ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अंचल कार्यालय एक्शन मोड में दिखा। प्राथमिकी दर्ज होने की खबर वायरल होने के बाद आनन फानन में अंचल कर्मियों ने अबुआ आवास के लाभुक जगनी देवी को जमीन मापी करने का नोटिस थमा दिया।
इस संबंध में जगनी देवी का पुत्र विशाल महतो ने बताया कि शनिवार को दो आदमी घर आये तथा नोटिस पकड़ाते हुए कहा कि 19 अप्रैल 2025 को अपना जमीन संबंधित दस्तावेज के साथ मापी स्थल में उपस्थित रहेगें। पूछने पर बताया कि वे लोग अंचल कार्यालय बाघमारा से आये है। उन्होंने कहा कि लगभग 1 वर्ष पूर्व ही वे जमीन मापी का आवेदन दिए हैं लेकिन जमीन मापी नही होने के कारण अबुआ आवास अधर में लटका हुआ है।

अबुआ आवास योजना का जमीन विवाद सुलझाने को लेकर बाघमारा बीडीओ ने भी अंचल कार्यालय को भेजा था नोटिस
वहीं मामले में 6 मार्च 2025 को ही बाघमारा बीडीओ ने बाघमारा सीओ को उक्त जमीन का सीमांकन कर विवाद खत्म करने का आग्रह किया था, ताकि लाभुक का आवास निर्माण किया जा सके। लेकिन नापी नही होने से रैयत बार बार अंचल कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे।
                    बता दे कि 2 दिन पहले ही जमीन मापी नही करने, झूठ बोलने और सरकारी काम मे बाधा पहुंचाने का आरोप लगाने के कारण जगनी देवी का पुत्र विशाल कुमार महतो ने अंचल अधिकारी बाल किशोर महतो पर बाघमारा थाना में ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज कराया था।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad