ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

एक मार्केटिंग कंपनी में काम करने वाली 4 युवतियों की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिनमें से एक की मौत हो गई है। 3 अन्य अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज जारी है।

एक मार्केटिंग कंपनी में काम करने वाली 4 युवतियों की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिनमें से एक की मौत हो गई है। 3 अन्य अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज जारी है।

एक साथ चार युवतियों की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत – सिरगिट्टी की मार्केटिंग कंपनी पर उठे सवाल

बिलासपुर।

सिरगिट्टी इलाके की एक निजी मार्केटिंग कंपनी से सामने आई घटना ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया है। कंपनी में काम करने वाली चार युवतियों की तबीयत एक साथ बिगड़ गई, जिनमें से एक युवती — प्रियंका सिंह — की इलाज के दौरान मौत हो गई। बाकी तीन युवतियों का इलाज जारी है, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है, जानकारी के अनुसार, तबीयत बिगड़ने पर युवतियों ने खुद ही दवा ली थी, लेकिन इसके बाद उनकी हालत और ज्यादा बिगड़ गई। मृतका प्रियंका सिंह के परिजनों ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी उसकी सहकर्मी के ज़रिए दी गई थी और जल्द से जल्द बिलासपुर बुलाया गया।

परिजनों ने कंपनी प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जब चार युवतियों की तबीयत एक साथ बिगड़ी, तब भी कंपनी ने समय पर प्राथमिक उपचार उपलब्ध नहीं कराया और अस्पताल पहुंचाने में देरी की। इसी देरी की वजह से प्रियंका की जान नहीं बचाई जा सकी, घटना की सूचना मिलने के बाद सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। कंपनी मैनेजर से पूछताछ की जा रही है, वहीं फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं, फिलहाल प्रियंका सिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मेडिकल जांच का इंतजार है, जिससे युवतियों की तबीयत बिगड़ने की असली वजह का पता चल सकेगा, अब बड़ा सवाल ये है कि क्या यह सिर्फ लापरवाही है, कोई जहरीला पदार्थ इसका कारण बना या फिर इसके पीछे कोई और बड़ी चूक छुपी है?

बने रहिए POWER NEWS 24 BHARAT के साथ, हम इस पूरे मामले की हर परत खोलेंगे। 

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad