ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कतरास प्रखंड के कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण



कतरास: 02-07-2025

धनबाद महानगर अन्तर्गत कतरास प्रखंड के कतरास सूर्य मंदिर परिसर में बजरंग दल के सेवा सप्ताह का शुभारंभ हुआ। विभाग मंत्री राजेश दुबे ने बताया की 1 जुलाई से 7 जुलाई तक बजरंग दल का सेवा सप्ताह जिले में चलेगा। इसके निमित्त संगठन की ओर से पूरे प्रखंडों में वृक्षारोपण का कार्यक्रम होगा। साथ ही संगठन की ओर से बस्तियों में नेत्र जांच, रक्त जांच, मधुमेह जांच जैसी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। 

कार्यक्रम में मुखरूप से उपस्थित विश्व हिंदू परिषद बिभाग मंत्री राजेश दुबे, प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख विक्की सिंह, धनबाद महानगर मंत्री सुनील कुमार, बजरंग दल महानगर सह संयोजक तापस कुमार दे, विश्व हिंदू परिषद उपाध्यक्ष मुकेश सोनी, बजरंग दल प्रखंड संयोजक दीपक साहू, सह संयोजक गोलू लहेरी,राजू दास, दीपक गुप्ता, निराज रवानी, राज कुमार, राजु दास आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad