ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group
ads banner

मुंगेली जिले को मिला नया जिला शिक्षा अधिकारी — अनुभवी और ऊर्जावान अधिकारी एल. पी. डाहिरे ने संभाला पदभार

मुंगेली जिले को मिला नया जिला शिक्षा अधिकारी — अनुभवी और ऊर्जावान अधिकारी एल. पी. डाहिरे ने संभाला पदभार

मुंगेली से रजनीश सिंह की रिपोर्ट

मुंगेली। स्कूल शिक्षा विभाग, जिला मुंगेली में एक वरिष्ठ और अनुभवी अधिकारी एल. पी. डाहिरे ने जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है। उनके पदभार संभालने से जिले में शिक्षा व्यवस्था के सशक्त और सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जग गई है एल. पी. डाहिरे की शिक्षा यात्रा बेहद प्रेरणादायक रही है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा फॉस्टरपुर प्राथमिक शाला से हुई थी। बचपन से ही वे एक उत्कृष्ट विद्यार्थी के रूप में पहचाने जाते थे और हर स्कूली कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेते थे। पढ़ाई को उन्होंने हमेशा अपना पहला उद्देश्य माना और ज्ञान के प्रति उनका समर्पण बचपन से ही स्पष्ट था। प्राथमिक शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त की और अपने करियर की शुरुआत शिक्षण कार्य से की।

उन्होंने शिक्षा जगत में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएँ दी हैं —

  • प्रिंसिपल (Principal) के रूप में 12 वर्षों तक,
  • खंड शिक्षा अधिकारी (B.E.O.) के रूप में 7 वर्षों तक,
  • और व्याख्याता (Lecture) के रूप में 12 वर्षों तक कार्य किया।

मुंगेली आने से पहले वे शासकीय मल्टी परपज़ हायर सेकेंडरी स्कूल, पेंड्रा में प्राचार्य के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे थे।

एल. पी. डाहिरे के कार्यभार ग्रहण करने से जिले में शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊर्जा और दिशा आने की उम्मीद है। शिक्षकों और विद्यार्थियों दोनों में उत्साह का माहौल है। शिक्षा विभाग को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में स्कूलों में शिक्षण स्तर, सुविधाओं और शैक्षणिक वातावरण में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा।

मुंगेली अब शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को छूने की तैयारी में है —

और इस बदलाव की शुरुआत नए जिला शिक्षा अधिकारी एल. पी. डाहिरे से हो चुकी है।

 

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad

Diwali - POWER NEWS 24 BHARAT

Happy Diwali 🪔

Diwali - POWER NEWS 24 BHARAT